युवा जदयू का तीसरी बार प्रदेश महासचिव बने रत्नेश कुमार भास्कर


पानापुर (सारण)
प्रखंड के जीपुरा निवासी रत्नेश कुमार भास्कर को तीसरी बार युवा जदयू का प्रदेश महासचिव बनाया गया है. युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने रत्नेश कुमार भास्कर की कार्यकुशलता व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश युवा महासचिव बनाया है.महासचिव बनाये जाने पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभूनाथ, टन्नु सिंह, अशोक कुशवाहा, अलाउदीन, अजय राम, दूधनाथ प्रसाद ने रत्नेश कुमार भास्कर को बधाई दी और साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की.