समाजिक विकास में बेटियों का है महत्वपूर्ण योगदान :- डॉ शर्मीला

दैनिक खोज खबर, छपरा : शहर की उत्कृष्ट अंग्रेजी की संस्थान रिबेल स्पोकन में आज बेटी जिंदाबाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेबेल किड्स केअर की निदेशिका डॉ शर्मिला आनंद ने कहा कि बेटियाँ जन्म से ही अच्छी होती है और वे सबका ख्याल रखती हैं।

उन्होंने कहा कि आज की बेटियाँ कल की माँ है इसलिए उनका सम्मान के साथ-साथ सामाजिक उत्थान भी होना चाहिए।

विदित हो कि रेबेल स्पोकेन प्रत्येक वर्षबेटी जिंदाबाद कार्यक्रम करता है इस कार्यक्रम में कई बच्चीयों ने जैसे सौम्या, अनुश्री, निशा,कृति,जयश्री, सिंटी, अंशु,अमीषा,मनुवस, सुषमा ने अपने अपने विचार रखें तो सिंपल ने अपने मनमोहन संगीत से सबका मन मोह लिया इस कार्यक्रम में लगभग 100 लड़कियों में एक-दूसरे के बीच लड्डू बाटें और गुलाल लगाकर बेटी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस कार्यक्रम का संचालन रेबेल की छात्रा सदफ ने किया।





Recent Comments