श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का सख्त निर्देश

बेलौरी में पीड़ित परिवार के लोगो से घटना की लिया जानकारी

गुठनी(सिवान)।
थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट का रविवार को सारण रेंज के डीआईजी रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार से लगने वाली उत्तर प्रदेश की सीमा और नजदीक चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यूपी के लार थाना क्षेत्र के महरौना चेकपोस्ट पर पहुँचे डीआईजी रविन्द्र कुमार, एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार झा, मैरवा इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों से काफी गहनता से पूछताछ किया। इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने बिहार से लगने वाली यूपी की सीमा को अनलॉक करने का भी सख्त निर्देश दिया। और बिहार की सीमा में घुसने वाले हर किसी की सघन तलाशी लेने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एसपी अभिनव कुमार से यूपी से आने वाली मोटरसाइकिल, चार पहिया, पिकअप, ट्रक, ट्रेलर, की सघन तलाशी और इसका वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीमा पर सख्ती, लगातार छापेमारी, वाहन चेकिंग, शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई, चिन्हित जगहों पर छापेमारी, सीमावर्ती इलाकों पर नजर, यूपी से सटे गाँवो पर नियमित निरीक्षण, और यूपी की सीमा पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया।

श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश :
रविवार की दो पर पहुंचे डीआईजी रविन्द्र कुमार ने श्रीकरपुर चेकपोस्ट का गहनता से निरीक्षण किया। और वहां मौजूद खामियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने एसपी और एसडीपीओ को चेक पोस्ट पर अविलंब सीसीटीवी कैमरा लगाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि यूपी से आने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जाए। जिससे बिहार की सीमा में होने वाली शराब तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों से सीमावर्ती गांवों पर भी कड़ी नजर रखने और लगातार छापेमारी करने का भी निर्देश दिया। उनका कहना था कि शराब तस्करी और कारोबारियों के खिलाफ सख्ती लाया जाए। जिससे बिहार में किसी भी तरह का कारोबार संभव ना हो सके। इस दौरान एसपी अभिनव कुमार, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार झा, इंस्पेक्टर मनीष शाह, प्रभारी थानाअध्यक्ष दशरथ सिंह और चेक पोस्ट प्रभारी जफर आलम मौजूद थे।

परिजनों से डीआईजी ने किया पूछताछ.:

रविवार की देर शाम डीआईजी रविन्द्र कुमार जहरीली शराब में हुई मौत मामले में बेलौरी गांव पहुंचे। और सभी मृतक के परिजनों से पूछताछ किया। उन्होंने मृतक मनोज राम, अनवर अंसारी, दुखहरण राम और रविंद्र राम की पत्नियों से गहनता से पूछताछ किया। उन्होंने मृतकों की बीमारी, मौत के कारणों, अस्पताल ले जाने, मौत की वजह, और शराब से जुड़े कई बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ किया। डीआईजी रविन्द्र कुमार ने मृतक मनोज राम की पत्नी गुड़िया देवी, अनवर अंसारी की पत्नी सकीना खातून, रविंद्र राम की पत्नी बेबी देवी से बातचीत किया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने शराब पीने से हुई मौत का पुष्टि किया। और बताया कि उनकी मौत जहरीली शराब पीने से ही हुई है।