संजय विजित्वर (हाजीपुर)- वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर में समाजसेवियों ने अपने-अपने स्तर से नेकदिली का परिचय दिया है और इस क्रम में पिछले कई दिनों से देखने में आया है कि मानवता की भावना के तहत गरीबों तथा बाहर से आये यात्रियों के बीच भोजन वितरण का पुनीत कार्य लगातार किया जा रहा है। पिछले कई दिन स्थानीय स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में गरीबों के बीच चूड़ा-गुड़,स्थानीय रामाशीष चौक पर बाहर से अपने घर को लौट रहे यात्रियों के बीच भोजन वितरण किया गया।इसी क्रम में आज हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर,सदर अस्पताल,तथा जौहरी बाजार में पीएससी रेलवे वोर्ड के सदस्य डॉ अजीत सिंह के साथ सामाजिक कार्यकर्ताआलोक आजाद सहित कुछ लोग ने गरीबों के बीच खिचड़ी,चोखा वितरण किया। निःसंदेह इस तरह के कृत्य मानवतावादी दृष्टिकोण का अच्छा उदाहरण ही समझा जाएगा।