
अमनौर (सारण) : स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी गुरुवार को पत्रकार कुलदीप महासेठ के घर पहुंच उनके दिवंगत पिता व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के तैल चित्र पर नमन कर उन्हें श्रधांजलि व्यक्त किया।वहीं उनके परिजनों से मिलकर ढाढस बढाया. साथ ही श्री रुडी ने हर परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। श्री रुडी ने कहा कि पुरुषोत्तम जी
के निधन से पार्टी ने मजबूत स्तभ को खो दिया। वे पार्टी के समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं मे से एक थे। मालूम हो कि पिछले 30 सितंबर 2019 को बिमार चल रहे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रसाद का निधन हो गया था। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, बलिराम तिवारी, धनंजय वर्मा, मकसूद आलम,कामता प्रसाद, छोटेलाल कुमार, शुभम सिंह ,संदीप कुमार समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




Recent Comments