अमनौर(सारण).सारण जिले के कोई भी ऐसा गांव नहीं होगा जहां ग्रामीण सडको का बचा हुआ हो या टूटा हुआ हो उसका निर्माण न हो . जिले के कोई ऐसी मुख्य सड़कें नहीं होगी जो 60 से 80 की स्पीड से गाडियां न चले. सारण जिले में गुणवत्ता के साथ सड़कों का जाल बिछ रहा है. उक्त बातें गुरुवार को गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर पुरे भारत वर्ष मे चल रहे अभियान गांधी संकल्प यात्रा के दौरान बिहार ग्रामीण अनुरक्षण निती 2018 योजना के तहत एसएच 73 से अमनौर पोखरा होते हुए गंडक बांध मधुबनी तक के सडक़ मरम्मत कार्य का शुभारंभ करने के क्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कही .उन्होंने कहा कि एनएच-19 का भी कार्य तीन से छ: माह के अंदर शुरू हो जायेगा. आगे कहा कि गांधी जी के पूरे जीवन काल के बारे मे प्रेरणा लेकर देश में एक बार फिर उस अध्याय में लौटाकर के इस संकल्प के साथ स्वच्छ भारत, पलास्टिक बैन के साथ नयेभारत के निर्माण हो रहा है.  जिले मे जहां 22 से 24  घंटा तक गुणवत्ता के साथ बिजली की व्यवस्था की गयी है. नहर का लाभ जो किसानों को मिलना चाहिए वह अबतक नहीं मिलता है. आठ हजार क्यूसेक पानी मे मात्र एक से डेढ हजार क्यूसेक पानी ही मिल पाता है .गंडक मे सुधार की जरुरत है. जमीन के अंदर पाइपलाइन के माध्यम से  सभी किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का काम किया जायेगा. सारण जिले के जितनी भी नदियां है उसका जिर्णोद्धार कर विभिन्न गांवों में घाट तथा पिकनिक स्थल का निर्माण कराया जाएगा.वही स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए जिले के बड़े अस्पताल के साथ साथ प्रखंड की अस्पताल की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि अमनौर मे जाम की समस्या से निजात पाने के लिए बाइपास दो से तीन साल के अंदर निर्माण कर लिया जायेगा. वहीं पाइपलाइन के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों में गैस की आपूर्ति का काम शुरू हो गया है. लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत सरकार तटस्थ व मजबूत है. सरकार विकास के लिए संकल्पित है.  इधर सांसद श्री रुडी ने गांधी टोपी पहने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत एसएच73  अमनौर- सोनहो मार्ग से किया .इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, ब्रजेश रमन, राकेश कुमार सिंह, प्रियरंजन सिंह युवराज, अशोक सिंह, धर्मेन्द्र साह,कुनाल सिंह, रंजीत सिंह, चचनु सिंह अजीत सिंह,राणा प्रताप सिंह आदि सैकड़ों कार्यक्रता शामिल थे.