सांसद के पहल पर पीड़ित को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता राशि स्वीकृत
डोरीगंज(सारण)। सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयास से गड़खा प्रखंड के कोठिया सोडागोदाम निवासी शत्रुघ्न महतो अनुराग कुमार हृदय रोग के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से 1,60,000 रुपया की स्वीकृति हुई। जिसका स्वीकृति पत्र माननीय सांसद महोदय के निर्देश पर भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी संजय सिंह एवं कोठियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व प्रखंड महामंत्री अनिल महतो के द्वारा परिजनों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश सिंह, प्रखंड महामंत्री अजय मांझी, प्रखंड महामंत्री पप्पू कुमार यादव, अमरजीत भारद्वाज ,मोनू सिंह, मुन्ना आलम बालेश्वर सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।




Recent Comments