नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुकता के लिये किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

छपरा :नेहरू युवा केंद्र द्वारा शेरपुर पंचायत में आज नुक्कड़ नाटक किया गया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा आयोजित समर इंटर्नशिप 2018 अभियान के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सड़क पर शौच के कलंक को मिटाना है, घर घर में शौचालय बनवाना है। आज के इस नाटक के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि किस प्रकार हम दो गड्ढे वाले शौचालय का उपयोग कर सकते हैं,वह हमारे लिए कितना उपयोगी है। इस विषय पर भी लोगों को संक्षिप्त जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों के साथ मिलकर नाटक का भव्य आयोजन किया। इस नुक्कड़ नाटक में बच्चों का सहयोग काफी सराहनीय रहा ।
इस स्वच्छता अभियान में आशा महिला मंडल के सचिव प्रीति कुमारी अध्यक्ष आर्य श्री सत्संगी एवं नेहरू युवा केंद्र के पूर्व स्वयंसेवक आकाश कुमार और नीरज भारद्वाज ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।