रुद्रा फर्नीचर हाउस का विधिवत हुआ शुभारंभ

मांझी(सारण): मांझी बलिया मोड़ पर अवस्थित लक्ष्य मार्बल टाइल्स सेनेटरी हाउस से सटे रुद्रा फर्नीचर हाउस का आज विधिवत शुभारंभ हुआ।

पूजा अर्चना मोगल मां (सोनू भैया) ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा सम्पन्न कराया। संचालक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को अत्याधुनिक सामग्री से कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित पलंग ड्रेसिंग अलमीरा सोफा आदि उचित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित होकर अनेक गणमान्य व ईस्ट मित्रों ने प्रतिष्ठान के सफलता की शुभकामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। आगन्तुकों के स्वागत में उत्कृष्ट क्रिकेटर व पत्रकार उमेश कुमार सिंह आगन्तुकों के स्वागत में मशगूल रहे। उदघाटन के मौके पर युवा नेता राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा राजद नेता नेहाल खान नुरुल अहमद ध्रुप सिंह प्रमोद सिंह तथा उपेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद थे।