वाराणसी 09 मार्च, 2021: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर वाराणसी -भटनी विद्युतीकरण परियोजना के अंतर्गत सलेमपुर-बरहज बाजार रेल खण्ड का 25 किलोवाट क्षमता के साथ विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसके उपरांत मोहम्मद लतीफ खान, रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल 10 मार्च, 2021 को इस नव विद्युतीकृत रेल खण्ड का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण,चीफ इलेक्ट्रिकल डिजाइन इंजीनियर,मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी एवं निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान इस नवनिर्मित विद्युतीकृत लाइन पर विद्युत इंजन स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।
ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर 25 किलोवाट का हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे अब इस खण्ड को विद्युतीकृत मानें तथा रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
आम जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस विद्युतीकृत लाइन पर न जाएँ और ना ही अपने बच्चों अथवा मवेशियों को ट्रैक पर जाने दें।

इनपुट- अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी