राशनकार्ड के आवेदन के अंतिम दिन आरटीपीएस काउंटर पर मचा अफरा -तफरी,कतार में खड़ी महिलाए परेशान
तरैया(सारण):10.08.2018।
नारायणपुर पंचायत में नया राशनकार्ड के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को थी।जिसको लेकर आरटीपीएस काउंटर पर दिन भर आवेदन जमा करने को लेकर अफरा-तफरी मचा रहा और आवेदन जमा करने के लिए कतार में खड़ी महिलाए परेशान दिखी।कतार में घंटो से खड़ी नारायणपुर पंचायत की महिला सुमन्ती देवी,राजकली देवी,रेखा देवी,अनिता देवी,मु.गायत्री कुँवर,राधिका देवी आदि ने बताया कि छः माह पूर्व भी हमलोगों का आवेदन जमा नही हुआ था।और अब नया तिथि निकला है तो इतना अधिक भीड़ है कि लग रहा है इसबार भी आवेदन जमा नही होगा।महिलाओं ने कहा कि एक काउंटर की जगह अगर दो काउंटर होता तो आवेदन जमा करने में परेशानी नही होती।ज्ञातव्य हो कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 08 अगस्त से 23 अगस्त तक निर्धारित की गई है।जिसमे नारायणपुर पंचायत का आवेदन 08 से 10 अगस्त तक जमा करना था।सरेया रत्नाकर में 11 से 14 अगस्त,भटगाई में 16 से 18 अगस्त तथा डेवढ़ी में 20 से 23 अगस्त तक आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर जमा होगा।जिसको लेकर आय दिन आरटीपीएस काउंटर पर लाभुकों का जमावड़ा लग रहा है।