पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में रविवार को सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गयी । मृत बच्चा बादशाह महतो का बारह वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार बताया जाता है ।  मिली जानकारी के अनुसार घरेलू कार्य के दौरान ही उसे विषैले सांप ने डंस लिया ।  परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे कि बीच रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया ।  घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया है ।