
मांझी। रविवार को दोपहर मांझी के डुमरी गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र अनिल कुमार यादव 25 वर्ष की डोरीगंज के तिवारी घाट पर डूबने से मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका था। देर शाम तक शव की खोजबीन जारी थी। घटना के सम्बंध में मृतक के पिता शंकर यादव ने बताया कि उनके दो बेटे ताजपुर निवासी बिनोद सिंह के ट्रक पर चालक व उप चालक का काम करते थे। रविवार को ट्रक में आई तकनीकी गड़बड़ी दूर कराने के बाद दोनों भाई साथ साथ समीप के तिवारी घाट पर नहाने चले गए। इसी दौरान अनिल गंगा नदी की तेज धारा में बह गया। मृतक अपने छोटे भाई सुनील यादव के साथ ट्रक चालक का काम करता था।
मृतक के पिता शंकर यादव किसान हैं। मृतक तीन भाइयों में मंझला व अविवाहित था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। ट्रक संचालन से होने वाली आमदनी ही परिवार के भरण पोषण का मुख्य आधार था।




Recent Comments