सरायबक्स में सड़क की स्थिति नारकीय, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
⏺️रोड पर धान रोप कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जताया आक्रोश
⏺️रोड नहीं बनी तो विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे!
✍️मुरारी स्वामी/भेल्दी(सारण) : अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत के सराय बक्स वार्ड नंबर 12 में सड़क की स्थिति नारकीय हो गई है। ऐसे में आवागमन पूर्णतः बंद हो चुकी है। लोगों को मुख्य मार्ग एनएच 722 पर सड़क किनारे साइकिल और बाइक खड़े करके एक डेढ़ किलोमीटर दूर पैदल ही घर जाना पड़ता है।सड़क पर कीचड़ इस कदर हो गई हैं कि सड़क पर पैदल भी चल पाना काफी मुश्किल है।कीचर की वजह से ही स्कूली बच्चे को लोग घर से बाहर भी नहीं निकलने दे रहे हैं। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। साथ ही धान रोप कर अपना आक्रोश जताया ।पूर्व बीडीसी राजकिशोर राय,शैलेश राय,नाजिर राय कैलाश राय ,दिनेश राय, प्रदुमन कुमार शैलेंद्र राय, अमर राय शुभ नारायण राय ,सिताब राय शिवजी राय ,अर्जुन राय ,अशर्फी राय लख देव राय,संजय राय,टिपन राय,प्रमोद कुमार उर्फ टिकधारी बाबा,रोहित कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि पिछले कई दशकों से हमारी गांव में सड़क नहीं बनाई गई।कई वर्ष पहले ईट की सोलिंग की गई थी,जो कई वर्ष पहले ही टूट चुकी है। कई नए भी घर बने हैं परंतु वहां तक मुखिया ,वार्ड सदस्य ,प्रमुख और विधायक से कई बार सूचना करने के बाद भी सड़क नहीं बनाई गई। एनएच 722 से होकर चैनपुर,मठिया, बांसडीह, लहेर छपरा,मदारपुर,अदमापुर अन्य गांवों में जाने का यह रास्ता है। बरसात के दिनों में कीचड़ से रास्ता पूर्णतः बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की लोगों ने कहा कि चुनाव के पहले सड़क निर्माण कराने का वादा किया परंतु चुनाव के बाद रोड बनाना भूल गए।कई बार मुलाकात कर व लिखित शिकायत भी दी गई।यदि जल्द ही रोड नहीं बनाया गया तो आने वाला विधानसभा चुनाव में हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे।




Recent Comments