स्वस्थ्य जाँच कर दवा देते हुए

छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

पानापुर (सारण)शुक्रवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परिक्षण हुआ ।स्वास्थ्य जाँच हेतु पहुंचे डाक्टर शम्भु जी ने सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के बीमारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया ।तथा प्रत्येक बीमारी से बचने के लिए उचित सलाह भी दिए।डाँक्टर साहब ने बताया कि इस उम्र में बच्चे बच्चियों में खून की कमी हो जाती है ।जिससे एनिमिया होने का खतरा रहता है।ऐसे में सही पौष्टिक भोजन तथा डाॅक्टरी सलाह से एनिमिया से बचा जा सकता है।खून की कमी होने पर शरीर का सही विकास नहीं हो पाता। नाटापन या शारीरिक कमजोरी जैसे रोग हो जाते हैं ।कहा भी गया है कि “स्वस्थ तन में हीं, स्वस्थ मन रहता है “।मौके पर उपस्थित छात्रों का स्वास्थ्य परिक्षण हुआ।करीब पच्चीस कमजोर दिखने वाले छात्रों के खून में हीमोग्लोबिन की जाँच की गई ।जिनमें खून की मात्रा कम पाई गई उन्हें जरूरी सलाह तथा आयरन की गोली दी गई ।मौके प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय तथा शिक्षिका आरती देवी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएँ उपस्थित थे ।