राजकीय मेला घोषित करने की उम्मीद
✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : उत्तर बिहार का प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेले को राजकीय मेला घोषित करने की उम्मीद जग गई है। अधिकारियों ने इसमें रुचि दिखानी शुरू कर दी है। इस संबंध में एसडीओ मंजीत कुमार ने बताया कि मेले को राजकीय मेला का दर्जा देने के लिए राजस्व विभाग को
रिपोर्ट भेज दिया गया है। राजस्व विभाग से अनुमति मिलने का इंतजार है। ज्ञात हो कि उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए कई बार मांगे उठी।




Recent Comments