
पानापुर (सारण)प्रखंड के बकवा गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा रविवार को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर जिला कार्यवाह संजीव जी ने उपस्थित कार्यवाहको को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों का यह भगवाध्वज ही गुरू है जिसके आदर्शो पर संघ के कार्यवाहको को चलना होता है । इस मौके पर तरैया विधान सभा के भाजपा नेता हरिनारायण सिंह, कमलेश चौरसिया,प्रभात मिश्रा, खंडकार्यवाह मुकेश पाल धर्मजागरण के कुंदन सिंह, शत्रुध्न सिंह दामोदर सिंह सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।




Recent Comments