
संजय विजित्वर् ( हाजीपुर) – जी हां, समाज में ऐसे कई लोग होते हैं जो अपनी दानशीलता का परिचय प्रायः देते रहते हैं ।महापर्व छठ के पावन अवसर पर नहाए खाए के दिन समाजसेवियों ने दानशीलता का परिचय दिया। इस क्रम में हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित वाहन स्टैंड में वाहन स्टैंड के संवेदक बासकित राय और उनकी सहयोगियों के द्वारा दोपहर में छठ व्रतियों के लिए सूप ,नारियल ,केला,इंख तथा फल इत्यादि का दान किया। इस क्रम में कई छठवर्तियां कतारबद्ध होकर और कई युवा, पुरुष भी कतारबद्ध होकर छठ के सामग्री का दान ग्रहण किया। इस पुनीत अवसर पर बासकित राय के साथ उनके सहयोगियों में आमोद पांडे, मुन्ना जी ,इंजीनियर संजीत, शिवजी राय, शोभा राय, विटाली राय, अशोक बाबा, शैलेश बाबा,मुकेश तिवारी, धर्मेंद्र ,अरविंद, श्याम ने समेकित रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर संवेदक वासकित राय ने कहा कि विगत एक दशक से इस अवसर पर छठ व्रतियों के लिए यह दानशीलता का परिचय समाज के सभी वर्गों के सहयोग से दिया जा रहा है और इस कार्य में काफी खुशी मिलती है।




Recent Comments