मढौरा /सारण. थाना क्षेत्र के अवारी गाँव में शिवरतन प्रसाद ने अपने ही गाँव के छ: व्यक्तियों के खिलाफ केस सुलह नहीं करने के कारण मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गाँव के गिरिश प्रसाद सहित उनके परिवार के छ: सदस्यों ने गाली गलौज करते हुए घर पर चढ़कर केस सुलह करने की बात करने लगे. विरोध करने पर सबों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया.