समस्तीपुर: सम्मान समारोह आयोजित

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के रामरती कुशेश्वर पुस्तकालय भवन दामोदरपुर के सभागार में बीपीएससी कंप्लीट कर डीएसपी बनने वाले विजय कुमार के ननिहाल गांव दामोदरपुर और प्रखंड के मिश्रौलिया गांव की बीडीओ बनने वाली अनुपम कुमारी के सम्मान मेंं एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने की।साथ ही विधायक राम बालक सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेहनत अगर सच्ची तो मंजिल जरूर मिलेगी।इस मौके पर जिला पार्षद रामदेव राय,श्याम किशोर कुशवाहा, डॉ. हरेराम महतो,महेश कुमार, राम नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।