समस्तीपुर: भाजपा के जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय जुलूस
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर द्वारा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की प्रचंड जीत के अवसर पर चकबिदुलिया चौक से विजय जुलूस निकाली कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाते हुए जमकर आतिशबाजी की। विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं के द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी का नारा लगाया कार्यकर्ता ने वहां उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को भारतीय जनता पार्टी की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया, और इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को साधुवाद दिया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था इस विजय जुलूस में मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विभूतिपुर दक्षिणी मुरारी झा, अरविंद कुमार,मनोज कुमार , शिवचंद्र प्रसाद सिंह, पंचायत अध्यक्ष राजेश सिंह, मुखिया दिलीप कुमार , दिनेश ठाकुर ,अजय कुमार सिंह,छोटू कुमार ,सुधीर मिश्रा ,डॉ अविनाश कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे




Recent Comments