सारण :मढ़ौरा चीनी मिल से लोहा चुराते तीन धराये

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
मढ़ौरा /सारण
स्थानीय बंद चीनी मिल से लोहा और सीमेंट का कर्कट चोरी करते तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया I मिली जानकारी के अनुसार एएसआई हरेन्द्र तिवारी को गस्ती के दौरान चीनी मिल से लोहा चोरी कर ले जाने की जानकारी मिली I पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक ठेला से लोहा और कर्कट तीन चोर पकड़े गए I पकड़े गये चोरसे पुलिस पूछताछ में जुटी है I पुलिस सूत्र के अनुसार चोरों ने कुछ रसूख वाले लोगो का नाम भी बताया है जिसके कहने पर वे फक्ट्री से लोहा,लकड़ी व अन्य कीमती सामान निकल रहे थे I थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंदुने बताया कि अन्य का नाम सामने आने पर पुलिस कारवाई करेंगी I मामले में फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी I




Recent Comments