सारण :बच्चे की मौत से गांव में मातम
#अजहर करीम

इसुआपुर .
बिजली टावर में तार खिंचने के दौरान शामपुर गांव के उग्रीव राय का बारह बर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मृत्यु बुधवार की शाम हो गई .पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है .ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को शामपुर गांव के पूरब चंवर में विभागीय कर्मियों द्वारा बिजली टावर पर तार खींचा जा रहा था .जिसमें वहां खेल रहे बच्चे मनीष का हाथ फंस गया .जिसे कर्मियों ने नहीं देखा और तार खींचते गए .जिससे बच्चा लगभग तीस फीट उपर चला गया और वहां से उसका हाथ छुट गया .जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई .घटना से गांव में मातम छाया हुआ है .विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ,प्रखण्ड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यागव ,जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ अहमद राजू प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ,मुखिया पति राजकिशोर सिंह ,जयप्रकाश प्रसाद ,विश्वजीत प्रसाद ,बीडीसी मुकेश चौरसिया व अन्य ने थाना पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढ़स बंधाया .