बूथ बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में की तालाबंदी
गड़खा: बूथ बदले जाने से नाराज साधपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में तालाबंदी कर दी। उनका कहना था कि गांव के स्कूल कैंपस स्थित एक बूथ को बदलकर करीब दो किमी दूर कर दिया गया है। जयकांत सिंह, नवल किशोर सिंह, चंदेश्वर सिंह, कृष्णकांत सिंह, संजय शर्मा, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अख्तर अली, नागेंद्र सिंह, अक्षय सिंह व अन्य लोगों ने कहा कि यहां के लोग शुरू से ही बूथ संख्या 189 पर वोट डालते आ रहे हैं। उनका कहना था कि यदि बूथ को वापस नहीं लाया गया तो वे लोग वोट नहीं दे पायेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक एक ही कैंपस में तीन बूथ थे। इनमे बूथ संख्या 189 पर स्कूल के आस-पास रहने वाले करीब 600 वोटर हैं। वहीँ बूथ संख्या 188 और 187 पर वोटिंग के लिये वोटरों को ठीक पास में से ही आना पड़ता है जहां बूथ संख्या 189 को स्थानांतरित किया गया है। वोटरों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है। स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलने पर बीडीओ मो मोइनुद्दीन और थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी वहां पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बीडीओ द्वारा यह कहे जाने पर कि आप वोट दें या ना दें इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं। उनके यह कहने पर ग्रामीण नाराज हो गये। वे डीएम या वरीय पदाधिकारी से उनकी शिकायत करने की बात कहने लगे। को बुलाने की मांग पर अड़ गये।
बीडीओ की बात पर भड़के लोग
लोगों को शांत कराने के क्रम में बीडीओ ने कह दिया कि आप वोट करें या ना करें इससे हमको कोई मतलब नहीं। बीडीओ के द्वारा यह कहे जाने पर कि ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। वे लोग डीएम और चुनाव आयोग से उनकी शिकायत करने की बात कहने लगे। बीडीओ ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा बल्कि लोग इसे बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत कर रहे हैं। बूथ बदलने के बारे में उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी।