बुस्टर लगा कर पानी खीचने वालो पर होगी कार्यवाही 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 8 मई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बूस्टर लगाकर पेयजल सप्लाई डिस्टर्ब करने वालों के खिलाफ जलदाय विभाग सख्त रवैया अपना रहा है।   
 ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में राइजिंग लाइन में बूस्टर लगाकर लोग अवैध रूप से पानी ले लेते है। इससे अन्य लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता। गांवों में इन दिनों पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के दौर में गांवों में आमजन के साथ मवेशी भी पानी को तरस रहे हैं। समीपवर्ती गांवों में इन दिनों स्थिति विकट है। इसके चलते लोग बूस्टर लगाकर पानी लेने का प्रयास करते हैं। जलदाय विभाग अब इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दिनों बीकानेर आए राज्य मंत्री सुरेंद्र गोयल ने इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही जलदाय विभाग प्रशासन हरकत में आ गया है। गांवों में अभियान शुरू कर दिया है।
शहरी क्षेत्र की कच्ची बस्तियां और नीचले इलाकों में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या रहती है। वहीं ऊचाई वाले क्षेत्रों में भी इन दिनों पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। गांवों में लोग टैंकरों से जलापूर्ति कर रहे हैं। भीषण गर्मी के दौर में पानी की खपत बढ़ गई है।
शहरी क्षेत्र में शोभासर और बीछवाल स्थित जलाश्यों से आपूर्ति की जाती है। शोभासर में दो फिल्टर प्लांट लगे है, वहीं बींछवाल में एक फिल्टर है। जलाश्यों से पानी जलशोधन के लिए फिल्टर प्लांट में आता है, वहां से शहर की आपूर्ति की जाती है। शोभसर में 40-40 एमएलडी के दो फिल्टर प्लांट वर्तमान में सुचारू है, इसी तरह बीछाल फिल्टर प्लांट से 70 एमएलडी पानी मिलता है। शेष पानी नलकूपों से आता है।
शहर में कई क्षेत्रों में लोग बुस्टर लगाकर पानी लेते है। बूस्टर के कारण आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता है, वहीं प्रेशर भी कम हो जाता है और आम लोग परेशान होते हैं ।