
गड़खा।
केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की आंधी है, जिसमें महागठबंधन का तंबू उखड़ जाएगा।अश्विनी चौबे ने भाजपा उम्मीदवार ज्ञानचंद माझी के पक्ष में आयोजित रामपुर हाईस्कुल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार राजग की आंधी चल रही है, जिसमें महागठबंधन का तंबू उखड़ जाएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद महागठबंधन में शामिल दलों में से कोई बंगाल की खाड़ी में, कोई हिंद महासागर में और कोई अरब सागर में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के जो बड़बोले नेता केवल बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं वह चुनाव परिणाम के बाद किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। वही ऊनके साथ आई बंगाल के सासंद लौकेट चटरजी ने कहा कि बिहार के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योगदान दिया है उसे कभी नहीं भुला जा सकता है। आज बिहार में जो राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछा है, किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प है, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था है, बिजली की व्यवस्था है, बड़े-बड़े पुलों का निर्माण हो रहा है, इन सब के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और सहयोग है।जदयू के वरीय नेता बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल,भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी,मुखिया शेखर सिंह,अजय कुमार माँझी समेत अन्य लोगों में सभा को सम्बोधित किया।




Recent Comments