
*छपरा व्यवहार न्यायालय मे अधिवक्ताओं के बीच मधुमेह रोग से संबंधित पर्ची बांटकर किया गया जागरूक*
छपरा: लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322E द्वारा चलाये जा रहे चैलेंज वीक के तहत गुरुवार को लायंस क्लब छपरा टाउन के सदस्यों द्वारा छपरा विधि न्यायालय में डायबिटीज को लेकर जागरूक किया गया.

जागरूकता पर्ची पर डायबिटीज को लेकर सभी तरह की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी थी. डायबिटीज को लेकर क्लब द्वारा चलाये गए जागरूकता अभियान को अधिवक्ताओं ने काफी सराहा.

मधुमेह रोग एक भयावह महामारी का रूप ले रहा, हमारे लायंस अन्तरराष्ट्रीय ने इसे पूर्णतया खत्म करने का बीड़ा उठाया है.
इस अवसर पर विधि मंडल के महामंत्री अधिवक्ता रवि रंजन सिंह, अधिवक्ता चितरंजन सिंह, अध्यक्ष कुंवर जयसवाल, कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता, रीजनल चेयरपर्सन एस जेड रिज़वी, जोन चेयरपर्सन लायन ध्रुव कुमार पांडेय, लायन गोविंद कुमार, निर्भय कुमार वरूण कुमार सहित क्लब के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
छपरा व्यवहार न्यायालय मे अधिवक्ताओं के बीच मधुमेह रोग से संबंधित पर्ची बांटकर किया गया जागरूक




Recent Comments