इसुआपुर(सारण) -प्रखंड के इसुआपुर पंचायत के मानपुरसौली गांव के महादलित समाज के हरिजन जाती के लोगों ने अंचल अधिकारी तथा थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है ।जिसमे डाटरा पुरसौली गांव के अनिल सिंह पर उनके समसान घाट स्थल पर जबरन ईंट चिमनी बनाने का आरोप लगाया है ।आवेदन पर दर्जनों लोगों ने दस्तखत कर उनके साथ न्याय की मांग की है ।उनका कहना है कि पूर्बजों के जमाने से उसी स्थान पर शव दहन किया जाता है ।अगर इसपर चिमनी बन गया तो यह उनके साथ अन्याय होगा ।