
मांझी(सारण)। मांझी के सलेमपुर में निर्माणरत राम कृष्ण मिशन की शाखा परिसर में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत मन्दों को दवा आदि उपलब्ध कराई गई। छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन तथा मांझी पीएचसी में पदस्थापित डॉ बिनोद कुमार सिंह डॉ विकास मिश्रा तथा डॉ अभिषेक मिश्रा आदि ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। संत रामकृष्ण परमहंस की धर्म पत्नी मां शारदा के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में एक समारोह आयोजित कर सैकड़ों गरीबों के बीच कम्बल वितरित की गई तथा गरीबों के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी व लड्डू आदि वितरित किये गए। समारोह को सम्बोधित करते हुए छपरा रामकृष्ण मिशन के सचिव अतिदेवा नंद जी महाराज ने कहा कि आने वाले दिनों में सलेमपुर के इस मिशन आश्रम में गरीबों का मुफ्त इलाज होगा तथा उनके बच्चों की निशुल्क शिक्षा की ब्यवस्था की जाएगी। समारोह में मां शारदा के जीवन से जुड़ी मातृत्व बोध की चर्चा की गई। समारोह को एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी नरेन्द्र प्रताप मिश्रा छपरा सीपीएस के संचालक हरेन्द्र सिंह प्रो डॉ वल्मीकि कुमार राम सिंहासन सिंह विनय सिंह निरंजन सिंह लालबाबू सिंह तथा मनोज कुमार सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन शिक्षक व कवि विजेंद्र तिवारी ने किया।




Recent Comments