सप्ताह के अंदर अपराधी को किया गिरफ्तार,मोबाइल ने खोली बहुत राज,झारखंड से हुई गिरफ्तारी

जमुई (संजीव कुमार सिंह) : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय मैं आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरक्षित अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेगनू ने बताया कि गिद्धौर कांड संख्या 378 /19 के चारों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहाकि एक सप्ताह के अंदर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । ज्ञात हो कि 8 अक्टूबर को अपहृत बोधा मांझी का अपहरण हुआ था और बाद में उसकी हत्या भी कर दिया गया ।
एसपी डॉ इनामुल हक मेगनू के नेतृत्व में पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापामारी अभियान चलाया । अभियुक्तों के मोबाइल लोकेशन एवं प्राप्त सूचना के आधार पर 11 अक्टूबर को अपहरणकर्ता संजय मांझी व माधव मांझी को घनसार थाना क्षेत्र (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया गया वहीं 12 अक्टूबर को गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही के आधार पर राधे मांझी और कैला पासवान ग्राम खंडुआ थाना खैरा जिला जमुई को गिद्धौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार चारो अभियुक्तों ने बोधा से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने बोधा मांझी का अपहरण कर हत्या करने की बातों को स्वीकार भी किया है । हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 3 मोबाइल सिम बरामद हुआ है जिसका कॉल डिटेल से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तों के द्वारा पूर्व में भी मृतक बोधा मांझी से परिजनों को धमकी दी गई थी । इन चारों गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। बताते चलें की बोधा मांझी को 8 अक्टूबर के रात्रि में गिद्धौर से दुर्गा जी का मेला देखकर घर लौट रहा था । रास्ते में उलाय नदी के कलाली घाट पुल के पास जबरदस्ती खींचकर उसे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया ।बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी प्रेस मीट में डीएसपी रामपुकार सिंह गिद्धौर थानाअध्यक्ष आशीष कुमार खैरा थानाअध्यक्ष विनोद राम एवं पुलिस बल मौजूद रहे।




Recent Comments