चैम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यवसाईयों ने डीएम, एसपी को दिया ज्ञापन

जमुई (संजीव कुमार सिंह): जमुई के व्यवसायियों को अब पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठता नजर आ रहा है । जमुई शहर में आए दिन व्यवसायों के साथ छीनतई लूट आदि की घटना शहर में बराबर हो रही है। पुलिस प्रशासन शहर में निकम्मा साबित हो रहा है। व्यवसायों को अब पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठ गया है।

चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील केसरी , सचिव शंकर शाह सहित दजनों व्यवसाई ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और जमुई एसपी से मिलकर व्यवसायो को सुरक्षा और शहर में बढते अपराध पर बातचीत किया।व्यवसायों ने कहा कई महीनों से शहर में अपराध काफी बढ़ गई है। बैंक से पैसे निकालने के क्रम में व्यसायी दहशत में रहते हैं। छिनतई काफी बढ़ चुकी है। 7 तारीख को व्यवसायी के घर अंधाधुंध गोलियां चली। बाल-बाल व्यवसायी के परिवार बचे हैं । पुलिस अभी तक कार्रवाई में खाना पूर्ति कर रहे हैं। पुलिस पर से व्यवसायों का विश्वास उठ चुका है। उन्होंने दोनों पदाधिकारी से बिनती किया कि जमुई शहर में व्यवसायियों की सुरक्षा दी जाए।व्यवसायों को सुरक्षा नहीं मिली तो व्यवसायों को जमुई शहर को छोड़कर यहां से पलायन हो जाएंगे । क्योंकि व्यवसायी अब शहर में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिलाधिकारी और एसपी दोनों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधी सलाखे के पीछे धकेल दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा । अपराध पर अंकुश लगाना पहला कर्तव्य है। शहर के व्यवसायो सहित आमजनों को सुरक्षा देना हमारा कर्तव्य भी है। व्यवसायों ने कहा आजकल शहर के नगर परिषद, जमुई के अन्तर्गत बोधवन तालाब के व्यावसायिक छोटु भगत के यहाँ विगत 7 अक्टूबर 2019 को घर में घुस कर दर्जनों च्रक फायरिंग, लूटपाट तथा जानलेवा हमला के विरोध में चेम्बर्स ऑफ काॅमस, जमुई के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी, जमुई तथा आरक्षी अधीक्षक, जमुई को ज्ञापन भी दिया । जिलाधिकारी तथा आरक्षी अधीक्षक महोदय ने चेम्बर्स परिवार को आश्रासन दिया कि किसी भी हालत में अतिशीघ अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी । नगर परिषद के अन्तर्गत अपराधियों को चिन्हित कर जेल के सलाखों में बन्द किया जायेगा । चेम्बर्स ऑफ काॅमस के अध्यक्ष डॉ सुनील केसरी ने कहा कि नगरवासियों को डरने की आवश्यकता नहीं है। चेम्बर्स जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, अपना संघर्ष जारी रखेगी ।प्रतिनिधि मंडल में सचिव शंकर साव, पंकज सिंह, विस्की भगत, दिलीप साह, श्री चन्दकान्त भगत, महेन्द्र बरनवाल, नितेश केसरी, अभय भगत, पवन साह, अभिषेक आनन्द, सचिन भगत, महेश बरनवाल आदि प्रमुख व्यवसायिक उपस्थित थे ।




Recent Comments