सतत विकास में मीडिया की भूमिका पर मुजफ्फरपुर में राजस्तरीय सेमिनार सम्पन्न
▶सारण के एनएसएस कैडेट अमित ने मीडिया हो रहे हमले पर जताया चिंता

मुजफ्फरपुर :शुक्रवार को विश्व युवा केंद्र दिल्ली के द्वारा राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन लंटन सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में किया गया , जिसका विषय सतत विकास में मीडिया की भूमिका था। सेमिनार का उद्घाटन कुलपति डॉ अमरेंद्र नारायण यादव ,भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर ने किया ।

इस मौके पर सारण से एनएसएस कैडेट अमित कुमार सिंह ने सतत विकास मीडिया की भूमिका पर अपनी विचार प्रकट करते हुये कहा की जब हमारे राज्य में कोई भी घटना सच को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के द्वारा पर्दाफाश किया जाता है तो पत्रकारों की हत्या कर दी जाती है । जबकि सच्ची बातों को आम जनों के सामने लाकर या यों कहे की सच्ची घटना पर्दाफाश कर मिडिया सतत विकास में सहयोग कर रहा है। लेकिन मीडिया पर अत्याचार और जुर्म किया जा रहा है जिसपर रोक लगना चाहिए ।

राज्य स्तर के युवाओ भी सतत विकास में सहयोग करें और राज्य और देश में विभिन्न संगठन बनाकर युवाओं को बांटा जा रहा है । युवाओं को बांटकर गलत रास्ता अपनाने का झांसा दिया जा रहा है । लेकिन युवाओं को देश के विकास देश की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए और देश की शान युवा ही होता है। युवाओं को देश के लिए कार्य करना चाहिए और युवाओं को इन विभिन्न संगठनों से बचकर रहना चाहिए और गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए । कार्यक्रम के दुसरे सत्र में प्रमाण पत्र देकर सारण के एनएसएस कैडेट अमित कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।




Recent Comments