सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

मशरक(सारण) मशरक थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गयें । घायल युवकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मशरक में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया । जिसमें एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई । घायल युवक गुणराजपुर से मशरक चावल खरीदने बाजार आ रहें थें । तभी उनकी मोटरसाईकिल मशरक तरैया शीतलपुर हाईवे पर गलिमापुर लाईन होटल के पास स्क्रारपियो के आमने-सामने की टक्कर से दोनों मोटरसाईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटनास्थल से चालक स्क्रारपियो लेकर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने घायल युवक को मशरक प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार डॉ अनंतनारायण कश्यप ने कर के बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया ।वहीं बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक कृष्णा राय (32वर्ष)पिता सारजन राय की मौत रास्ते में हीं गई ।मृत युवक की पहचान कृष्णा राय (35वर्ष)पिता सारजन राय , दूसरा घायल युवक शैलेन्द्र राय (28वर्ष) पिता स्व कालिका राय के रूप में हुई हैं । दोनों युवक तरैया थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गाँव के निवासी हैं ।