शिक्षक संघ द्वारा आहूत प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन सम्पन्न

मांझी(सारण) बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ एवं सारण जिला संघ द्वारा आहूत प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन आज स्थानीय हलखोरी साह उच्च विद्यालय,में सम्पन्न हुआ। वक्ताओं ने कन्वेंशन में शिक्षकों की ज्वलंत समस्या एवं समान कार्य समान वेतन की लड़ाई को धारदार बनाने का संकल्प ब्यक्त किया। इस कन्वेंशन मे राज्य प्रतिनिधि समेत जिला स्तर के अनेक संगठन पदाधिकारी आदि शामिल हुए। प्रखंड के कई प्रधानाध्यापको एवं शिक्षको ने भी भाग लिया। शिक्षकों की लड़ाई के लिए रणनीति बनाई गई तथा राज्य संघ का हाथ मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक एकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिराम पांडेय तथा,संचालन डॉ सतेंद्र पाण्डेय ने किया।
बैठक को मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव शिक्षक नेता प्रकाश कुमार सिंह झुनु,श्याम बिहारी शुक्ला,रहसुल इहरार खान,नौशाद अली, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, रविन्द्र रवि,आदि ने संबोधित किया।




Recent Comments