मशरक में कलश यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम का हुआ शुभारंभ

मशरक(सारण)बुधवार को कलश यात्रा के साथ मशरक गोपालवाड़ी गांव में बुढिया मईया स्थान पर 24घंटे अखंड अष्टयाम का आचार्य पं. नागेंद्र तिवारी के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। ब्यवस्थापक व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह के देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह, जिला पार्षद पुष्पा सिंह मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, अशर्फा कुंवर, उपेन्द्र सिंह, भुपेन्द्र सिंह, टिंकू सिंह, मुकेश सिंह, डाॅ. रंजन कुमार सिंह सहित काफी संख्या में महिला – पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ थी। कार्यक्रम में जी श्रीराम, जय हनुमान, हर हर महादेव आदि जयकारे लग रहे थे। काफी संख्या में पीला वस्त्रधारी महिलाओं द्वारा सामुहिक भक्ति गीत की से पुरा इलाका भक्ति मय हो गया था। कृष्णा सिंह ब्यास के मंडली द्वारा हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे लगातार गांव रहे है। मौके पर सरबत एवं फल तथा प्रसाद भी खिलाया जा रहा है। जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के समापन के मौके पर गुरूवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे।