आदर्श पंचायत सगुनी में आरटीपीएस केंद्र का हुआ उद्घाटन

#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) :73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के आदर्श पंचायत सगुनी में आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन मुखिया अंशु सिंह बीडीओ रजत किशोर सिंह तथा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।उद्घाटन के उपरांत बीडीओ रजत किशोर सिंह ने बताया कि सगुनी पंचायत स्तिथ बाजीतपुर चौक के समीप स्तिथ पंचायत भवन में आरटीपीएस केंद्र खुल जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।पंचायत में ही जाती आवासीय दाखिल ख़ारिज समेत तमात काम के लिए आवेदन जमा किया जायेगा।अब ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय की चक्कर नही लगाना पड़ेगा।वही मुखिया अंशु सिंह ने कहा कि आरटीपीएस केंद्र के माध्यम पंचायत के सभी आवेदन और कार्य को निष्पादन किया जायेगा।ताकि पंचायत के ग्रामीणों को दुरी तय कर प्रखंड कार्यालय की चक्कर लगाने से निजात मिल गई।कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह लालबाबू सिंह रंजीत सिंह धीरेन्द्र सिंह पप्पू सिंह दीपक सिंह रघुनाथ सिंह लियाकत अली मूस्लिम मियां सहादत मियां अनिल माँझी राजेश माँझी सुदीश राम देवलाल राय बैजन्ती देवी आदि उपस्तिथ थे।