अमनौर।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड के बीआरसी परिसर में दसवेंं दिन नियोजित शिक्षक वेतनमान मांगो को लेकर हड़ताल पर जमे रहे. बुधवार को नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन को लेकर राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय धरना स्थल पर पहुंच हड़ताली शिक्षको को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों की मांग जायज है.इनकी मांग संवैधानिक अधिकार है.सरकार जल्द से जल्द समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करनी चाहिए.।सरकार को शिक्षको की मांग को मानकर हड़ताल को खत्म करना चाहिए. 

उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि शिक्षको पर करवाई बंद करे. हमारे नियोजित शिक्षकों को दमनकारी नीति से डरना चाहती है।नियोजित शिक्षक बर्ख़ास्तकी से एवं गिरफ्तारी से डरने वाले नही है.उन्होंने आश्वाशन दिया कि बिहार के उभरते नेता तेजश्वी यादव के मुख्यमंत्री बनते ही आपलोगो की मांग को पूरा किया जायेगा.  धरनास्थल की अध्यक्षता खुर्शीद आलम  तथा मंच संचालन शम्भूनाथ प्रसाद ने किया. वही नियोजित शिक्षकों की मांगों की समर्थन में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के नेताओ ने अंग वस्त्र व साही माला पहनाकर उनका भब्य स्वागत किया. वहीं अमनौर प्रखंड उपप्रमुख विवेकानंद ने कहा कि आपलोगो की वेतनमान सरकार मान नही लेती है तब तक  शिक्षको के साथ दुःख सुख में खड़े रहेंगे. उक्त मौके पर बी डी सी अशोक राय, रामप्रवेश महतो,प्रभात सिंह,चमन तिवारी,अजित पांडेय,अनंदेव हरिवंशी, ब्रजेश कुमार,निर्मल पांडेय,अनिल कुमार सिंह,शम्भूनाथ प्रसाद,अजय सिंह चौहान,सुबोध मंडल,मो रिजवान,मनोरंजन सिंह,विक्रमा प्रसाद केशरी, नीरज कुमार, रानी कुमारी,नीलम कुमारी,पुष्प कुमारी,अंजू कुमारी समेत सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे