
*ड्रॉप आउट बच्चों की सूची सौपने के लिए एएनएम को प्रभारी ने दिया निर्देश*
तरैया।09.10.2018
रेफरल अस्पताल तरैया में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में एएनएम की बैठक की गयी।जिसमे प्रभारी ने कहा कि जिस एएनएम के क्षेत्र में जितने आंगनबाड़ी केंद्र है।वह उस केंद्रवाइज टीकाकरण अभियान में छुटे बच्चें और गर्भवती महिलाओं की सूची सौपे ताकि अभियान चलाकर ड्रॉप आउट हुए बच्चें और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा सके।प्रभारी ने कहा कि ऐसी शिकायत मिल रही है कि कुछ एएनएम मनमानी कर रही है औए केंद्र से गयाब रह रही है।प्रभारी ने सभी एएनएम को अपना केंद्र खोलकर 08 बजे से चार बजे तक रहने के निर्देश दिए है।जो एएनएम आकस्मिक अवकाश पर जाएगी।वह अपने रजिस्टर पर चढ़ा कर रजिस्टर को कार्यालय में जमा करेंगी।वह सेंटर जो सरकारी भवन में चलता है उस पर विधुत कनेक्शन एक सप्ताह के अंदर होगा।सभी एएनएम ड्यू लिस्ट और सर्वे रजिस्टर अपटूडेट रखे।लापरवाही करने वाली एएनएम पर करवाई होगी।




Recent Comments