शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने से हजारों की क्षति
#परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के खुजवा में बिजली के
शॉर्ट सर्किट से एक किराना दुकान में शनिवार को आग लगने से हजारों रुपए
की संपत्तिजलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर
काबूपाया जा सका। दुकानदार सुरेंद्र साह ने बताया कि जैसे ही
बिजली आई तो स्वीच ऑन किया। कुछ समय बाद देखा कि दुकान के अंदर से धुआं
निकल रहा है। हो हल्ला करने परग्रामीण दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया
जा सका। समाचार लिखे जाने तक सीओ को सूचना नहीं दिया गया था।