
सोनपुर । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु शिविर लगा कर डाकघर में खाता खोला गया तथा इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह शिविर अनुमंडल क्षेत्र के प्रतापपुर पंचायत में स्थानीय मुखिया तथा डाक विभाग के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरुवार तथा शुक्रवार को आयोजित की गई थी। प्रतापपुर के मुखिया किशोर कुमार सिंह उप डाकपाल राजीव कुमार सिंह, एबीपीएम रामनरेश गुप्ता विद्यानंद दास संदीप बैठा के अलावे देवरिया शाखा डाकघर के डाकपाल मुकेश कुमार सिंह के अलावे कई अभिकर्ता ने भाग लिया। मुखिया किशोर कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह योजना महिलाओं के लिए महत्वकांक्षी योजना साबित होगा.। इस योजना के पात्र सभी महिला तथा 18 वर्ष से ऊपर की लड़कियां है। इस योजना की न्यूनतम राशि ₹100 के गुणांक में ₹1000 है तथा अधिकतम ₹200000 तक निवेश किया जा सकता है। इस खाता पर लागू ब्याज दर 7.5 प्रतिशत है जो तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में ब्याज दिया जाएगा।




Recent Comments