बेतिया – बगहा:– पश्चिमी चंपारण के स्कूलों में वर्ग 9 की वार्षिक परीक्षा का आज समापन

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा-1 प्रखंड के पतिलार पंचायत में स्थित राज्य कृत श्री हरिहर उच्च विद्यालय पतिलार के प्रांगण में वर्ग 9 वी कक्षा के वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आज 11 तारीख को समाप्त हो जाएगा मिली जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक श्री घनश्याम मिश्रा ने बताया कि नौवीं क्लास की परीक्षा 9 तारीख से शुरु होकर आज है 11 तारीख तक समाप्त हो जाएगी या परीक्षा दो पालियों में लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार वर्ग 9 वी क्लास की परीक्षा 20 मार्च से आयोजित होने वाली थी लेकिन मैट्रिक परीक्षा 2018 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर परीक्षा की तिथि में संशोधित की गई थी जिसके कारण 9:10 11 अप्रैल को सरकारी निर्देशानुसार परीक्षा की तिथि को निर्धारित किया गया।




Recent Comments