
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें मस्तिष्क ज्वर के प्रति लोगों को आशा दीदी जागरूक करेगी , इस पर विशेष जागरूक किया गया। इसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम लव कुश कुमार की अध्यक्षता में आशा कर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर बीएमसी कुमुद रंजन मौजूद रहे।बैठक में मौजूद आशा कर्मियों को मस्तिष्क ज्वर, चमकी बुखार के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। बीसीएम ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों के काटने से होता है। अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में यह बीमारी फैलती है। अप्रैल से दिसंबर के तक इस बीमारी के फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। इससे 1 से 15 वर्ष के बच्चें ज्यादा प्रभावित होते है। बीसीएम ने मस्तिष्क ज्वर से बचाव एवं इसके लक्षण के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।




Recent Comments