एचआर कॉलेज में बीसीए व एमसीए की पढा़ई की शुरू कराने की कवायद हुई तेज

अमनौर/सारण: स्थानीय एचआर कॉलेज में नियमित बीसीए व एमसीए की पढा़ई कराने तथा संबद्धता की स्वीकृति कराने की मांग को लेकर पूर्व प्राध्यापक प्रो. डॉ.शत्रुघ्न तिवारी ने स्थानीय विधायक चोकर बाबा से लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी है. जिसमें बताया है कि उक्त कॉलेज में विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से संबद्धता प्राप्त कर 2008 से बीसीए व एमसीए की पढा़ई होती थी. लेकिन 2016 मेंं यूजीसी के निदेश पर इस पर रोक लगा दी गयी. जिससे अमनौर तथा आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को घोर निराशा एवं आक्रोश है. विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति, महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री को भी आवेदन कर चूका हूँ. विश्वविद्यालय से आश्वासन दिया गया था परंतु अबतक कोई पहल नहीं हो पाया है. अमनौर विधायक चोकर बाबा ने बताया कि इस मामले को मैं विधानसभा में उठाउंगा साथ ही इसको लेकर बिहार के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक पुनःबीसीए व एमसीए की पढा़ई शुरू कराने की मांग रखेंगे.