
छपरा: जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सारण प्रमंडल के पूर्व सचिव स्व. वीर बहादुर सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र प्रत्याशी विद्या सागर विद्यार्थी ने की।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और शिक्षक नेताओं ने स्व. वीर बहादुर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।
अपने संबोधन में विद्या सागर विद्यार्थी ने कहा कि स्व. वीर बहादुर सिंह सदैव शिक्षकों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित रहे। वे वर्ष 1984 से उनके संपर्क में आए थे और उनकी ईमानदारी तथा संगठन के प्रति निष्ठा से बेहद प्रभावित हुए। उनकी सादगी, कर्मठता और कार्यशैली आज भी हम सभी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है।
सभा में अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षक समाज की मजबूती के लिए समर्पित कर दिया। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संजय सिंह, सुमन कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रेम कुमार प्रकाश, आनंद शंकर, राम अयोध्या प्रसाद, कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




Recent Comments