इसुआपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत के निधन पर बीजेपी कार्यालय इसुआपुर के परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें दिवंगत नेता के निधन को बिहार भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया के बीजेपी विधायक जनक सिंह ने कहा कि पार्टी के विस्तार में वरीय नेता विश्वनाथ भगत जी का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने विशेष रूप से दलित व उपेक्षित समाज को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। वहीं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दिवंगत सुनील कुमार सिन्हा तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के दिवंगत अनुज अशोक मोदी के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया गया तथा अपनी संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि सभा में मंडल अध्यक्ष शारदानंद सोनी, बद्री नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्णानंद सिंह, अशोक ओझा, अनारमा पांडेय व अन्य थे।




Recent Comments