
मांझी। प्रखंड के छोटका महम्मदपुर गांव में लगे एक 63 केवीए के मांझ प्रखंड के छोटका महम्मदपुर गांव में लगे एक 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आग लग गई। उससे तेज लपटें उठने लगी। आग की लपटें कहीं गांव व खेतों में पहुंच जाय यह सोंच कर कुछ देर तक ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। ट्रांसफार्मर करीब एक घण्टे तक जलता रहा। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों व कर्मियों को देकर शॉट डाउन करवाने के बाद किसी तरह आग को बुझाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगह एलटी व एचटी तार एक दूसरे के ऊपर से गुजरा है। जो बेतरतीब व लुंज-पुंज व जर्जर स्थिति में हैं। एक दूसरे के संपर्क में आने पर स्पार्किंग होती रहती है। वही ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण जलते रहने की समस्या उतपन्न होती रहती है। ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आग लग गई। उससे तेज लपटें उठने लगी। आग की लपटें कहीं गांव व खेतों में पहुंच जाय यह सोंच कर कुछ देर तक ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। ट्रांसफार्मर करीब एक घण्टे तक जलता रहा। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों व कर्मियों को देकर शॉट डाउन करवाने के बाद किसी तरह आग को बुझाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगह एलटी व एचटी तार एक दूसरे के ऊपर से गुजरा है। जो बेतरतीब व लुंज-पुंज व जर्जर स्थिति में हैं। एक दूसरे के संपर्क में आने पर स्पार्किंग होती रहती है। वही ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण जलते रहने की समस्या उतपन्न होती रहती है।




Recent Comments