शाबाश : सारण का आकाश इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स में खेलेगा
◆20 फरवरी से इंडोनेशिया में और 14 अप्रैल को यूएसए में आयोजित एशियन गेम्स के लिए अंतिम रूप से चयनित

छपरा: छपरा का 14 वर्षीय आकाश कुमार ने हैदराबाद में आयोजित तलवारबाजी (FENCING) चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दोहरा मेडल जीतकर सारण का नाम रौशन किया है. वहीं उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 20 फरवरी से इंडोनेशिया में एशियन गेम्स और 14 अप्रैल को यूएसए में जुनियर वर्ल्ड कप के लिए अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है.

इसकी जानकारी आकाश कुमार के पिता छपरा सदर प्रखंड के विशुनपुरा गांव निवासी जय प्रकाश महतो ने दी.आकाश के बारे में उनके पिता ने बताया कि खेल को लेकर आकाश में बचपन के दिनों से ही काफी रुचि रहा है. उनका प्रारम्भिक शिक्षा डीपीएस स्कूल से हुआ है. जिसके बाद 2016 में आकाश का चयन सातवीं क्लास में इंट्रेंस के लिए पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीच्यूट में हो गया. जहां पर अभी दसवीं की पढ़ाई कर रहा है.आपको बता दें कि आकाश के पिता जय प्रकाश महतो नौकरी पेशा में है, जबकि उनकी माता गृहणी है.




Recent Comments