
मांझी(सारण)। रविवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के कुंअर टोली गांव में आई बारात में असामाजिक तत्वों ने भोजन के दौरान हंगामा कर दिया जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उतपन्न हो गई। बाद में अनेक बाराती एवम सराती बिना भोजन किये ही लौट गए। बाद में शरारती तत्वों ने जनवासे में भी हंगामा खड़ा कर दिया तथा कई बारातियों आदि से उलझ गए तथा मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए। बाद में वधु पक्ष द्वारा मांझी थाना पुलिस को बुलाई गई। पुलिस के पहुंचने के बाद शरारती तत्व भाग खड़े हुए। हालांकि तबतक भयभीत आर्केष्ट्रा संचालक अपनी टीम के साथ भाग निकला। बाद में पुलिस की निगरानी में शादी की रस्म पूरी की गई। हालांकि वधु पक्ष द्वारा इस सम्बंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नही की गई है।




Recent Comments