पौराणिक सुथनिया मेला में गोरधोवाअन के लियें जुटी भीड़, युवाओं में सेल्फी लेने का लगा रहा होड़

मशरक (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के चान्दवरवां, बड़वाघाट सुथनिया मेला मे लोगों की भीड़ मे परंपरागत गोरधोआवन को निभाते हुए ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिल रहा हैं ।

यह परंपरा शदियों से लोग निभाते आ रहे हैं ।यह घोघारी नदी और खाडी नदी के संगम घाट पर मनाया जाता है ।

यहां के आसपास के लोगों का मानना है कि सबतर के नहान और चान्दवरवां-बड़वाघाट के गोरधोआवन बराबर है।लोग सालभर की सुख ,शान्ति और समृद्धि के लिए यह गोरधोआवन परंपरा निभने के लिए मेले में आते है और यह परंपरा निभाते हैं ।