परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. एमएच नगर थाना कैंप में शनिवार को अंचलाधिकारी चंद्रमा राम के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 10 मामलों के आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें पकड़ी तथा रजनपुरा दो गांवों के मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि अन्य आठ मामले को जांचोपरांत अगले आदेश तक पुनः नोटिस कर सुनवाई की जाएगी. इस अवसर अंचल प्रधान लिपिक आलम व फरियादियों में महमद जुबैर, मुर्तजा अंसारी, दिनेश मिश्र, हरिचरण प्रसाद, सुदामा यादव, आविदा खातून सहित स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहे.




Recent Comments